छात्राओं के बाद अब महिलाओं को मिलेगा फ्री मोबाइल, जानें दूसरे फेज के मोबाइल कब मिलेंगे Rajasthan Free Mobile Yojana 2023

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 की बड़ी खबर बताने वाले है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की महिलाओ को राहत की खबर दी है। बता दे की सीएम अशोक गहलोत ने फ्री मोबाइल वितरण की तारीख की घोषणा कर दी है।

जैसा की हमे पता है की राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के तहत फ्री स्मार्टफोन का वितरण विभिन्न चरणों में किया जाएगा। इस योजना के तहत प्रथम चरण में 40 लाख महिलाओ को फ्री स्मार्टफोन दिया जाएगा। इस तरह से चरणबद्ध तरीके से प्रदेश की पात्र महिलाओ को स्मार्टफोन दिया जाएगा।

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के तहत काफी समय से इंतजार किया जा रहा है कल दिनांक 10 अगस्त 2023 को पहले चरण में मोबाइल वितरित किए जाएंगे।

Free Mobile Yojana Rajasthan 2023

आप सभी को बता दे की राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने अभी हाल ही में Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 वितरण के लिए 10 अगस्त 2023 से शिविर लगाने की घोषणा की है। राज्य की महिलाओ को फ्री स्मार्टफोन ग्राम पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर, वार्ड स्तर पर शिविर लगाकर वितरित किए जाएंगे।

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 की अपडेटेड खबर बताने वाले है। आप हमारे साथ इस आर्टिकल के माध्यम से अंत तक जरूर जुड़े रहे। इसी प्रकार की नई-नई योजनाओं की जानकारी सबसे पहले प्राप्त करने के लिए आप हमारी टेलीग्राम चैनल तथा व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े रहे। ताकि कोई भी योजना की अपडेट तुरंत प्राप्त हो सके।

Free Mobile Yojana List

राजस्थान की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देने के लिए राज्य सरकार ने Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 शुरू की है। Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के तहत, पहले चरण में 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएँगे। इसके लिए महिलाओं की जनआधार कार्ड की जांच के बाद आवेदन करने होंगे। स्मार्टफोन खरीदने के लिए दी जाने वाली राशि से लाभार्थी महिलाएं अपनी पसंद के फोन खरीद सकेंगी।

महिलाओं को फ्री मोबाइल कब मिलेगा 2023

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले साल की बजट घोषणा में प्रदेश की महिलाओं को मुफ्त स्मार्ट फोन देने का ऐलान किया था। कुल 1 करोड़ 33 लाख महिलाएं पिछले डेढ़ साल से स्मार्ट फोन का इंतजार कर रही हैं। अब यह इंतजार खत्म होने वाला है। Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 राज्य सरकार 10 अगस्त से स्मार्ट फोन का वितरण करने जा रही है। पिछले दिनों महंगाई राहत कैंप में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कह चुके हैं कि स्मार्ट फोन उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में महिलाओं को कैश पेमेंट किया जाएगा। इससे महिलाएं अपनी पसंद का स्मार्ट फोन खरीद सकेंगी। आइये जानते हैं स्मार्ट फोन मिलने या कैश जमा किए जाने की प्रक्रिया क्या है।

पहले चरण में सिर्फ 40 लाख महिलाओं को मिलेंगे स्मार्ट फोन

प्रदेश की कुल 1 करोड़ 33 लाख से ज्यादा महिलाओं को स्मार्ट फोन दिए जाने हैं। Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के तहत जन आधार कार्ड के जरिए हर परिवार की जनाधार महिला मुखिया को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। सरकार का कहना है कि एक साथ इतने मोबाइल उपलब्ध नहीं हो रहे हैं।

ऐसे में पहले चरण में 40 लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन देने के लिए चुना गया है। जिन परिवारों की बच्चियां 10वीं या 12वीं क्लास में पढ़ती हैं। या फिर उच्च शिक्षण के लिए कॉलेज या आईटीआई या पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रही हैं। उन्हें पहले चरण में Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 दिए जाएंगे। साथ ही विधवा, एकल नारी और पेंशनधारी महिलाओं को भी पहले चरण में स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। साथ ही मनरेगा में 100 दिन का काम पूरा करने वाले और शहरी रोजगार गारंटी योजना में 50 दिन का काम पूरा करने वाले परिवारों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

स्मार्ट फोन के लिए मिलेगा फिक्स अमाउंट Rajasthan Free Mobile Yojana 2023

महिलाओं को दिए जाने वाले स्मार्ट फोन के लिए राज्य सरकार लाभार्थियों के बैंक खातों में फिक्स अकाउंट जमा कराएगी। यह राशि 6800 रुपए होगी। 6,125 रुपए स्मार्ट फोन खरीदने के लिए और 675 रुपए डाटा रिचार्ज कराने के लिए दिए जाएंगे। पहली बार में सरकार 9 महीने का रिचार्ज कराएगी। यानी 75 रुपए प्रति महीने के हिसाब से 9 महीनों के 675 रुपए महिलाओं के बैंक खातों में जमा कराए जाएंगे।

स्मार्ट फोन खरीदने के लिए दी जाने वाली राशि से लाभार्थी महिलाएं अपनी पसंद का स्मार्ट फोन खरीद सकेंगी। अगर कोई महंगाई मोबाइल खरीदना चाहती हैं तो उन्हें 6125 रुपए के ऊपर की राशि अपनी जेब से देनी होगी।

यह भी पढ़े:-

पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फिर मिलेगी सिम व राशि

महिलाओं को स्मार्ट फोन लेने के लिए एक लम्बी प्रक्रिया से गुजरना होगा। सबसे पहले महिलाओं को अपने जन आधार कार्ड, आधार कार्ड, फोटो और अन्य दस्तावेजों की जांच करानी होगी। सभी डॉक्यूमेंट सही पाए जाने के बाद आपको आवेदन फार्म भरना होगा। इसके बाद सर्विस प्रोवाइडर कंपनी की सिम प्राप्त करने के लिए कंपनी के काउंटर पर जाना होगा। वहां से मन पसंद कंपनी की सिम लेनी होगी।

बाद में Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 का चयन करने के लिए मोबाइल डीलर के पास जाकर स्मार्ट फोन का चयन करना होगा। मन पसंद का स्मार्ट फोन खरीदने के बाद राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी के अकाउंट में 6800 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। दस्तावेजों की जांच, सिम और स्मार्ट फोन के लिए आपके क्षेत्र में काउंटर खोले जाएंगे। इन काउंटर पर जाकर पूरी प्रक्रिया से गुजरने के बाद स्मार्ट फोन लिए जा सकेंगे। इस तरह की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको फ्री मोबाइल के पैसे उपलब्ध कराए जाएंगे

Official Websitechiranjeevi.rajasthan.gov.in
TelegramChannel Link
WhatsAppGroup Link

राजस्थान में महिलाओं को स्मार्ट फोन कब मिलेगा?

नई अपडेट के मुताबिक राजस्थान में महिलाओं को फ्री मोबाइल 10 अगस्त से प्रथम चरण में 40 लाख महिलाओं को दिया जाएगा। उसके बाद द्वितीय चरण में शेष रही महिलाओं को फोन दे जाएंगे।

राजस्थान में फ्री स्मार्ट मोबाइल की कीमत क्या रखी गई है?

राजस्थान चिरंजीवी फ्री मोबाइल योजना के तहत स्मार्टफोन की कीमत लगभग ₹6800 निश्चित की गई है। जिसमें 9 महीने का मोबाइल रिचार्ज तथा 6125 रुपए मोबाइल की कीमत निश्चित की गई है।

शेयर करें-

Leave a Comment